पुनर्मतगणना में पहले हारी प्रधान 12 मतों से विजयी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील अलीगंज में ब्लॉक जैथरा की ग्राम पंचायत परौली सुहागपुर के प्रधान पद की शुक्रवार को पुन मतगणना करवाई गई। मतगणना प्रक्रिया की प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी करवाई है। पुन मतगणना में हारी हुई महिला 12 मतों से प्रधान पद पर विजयी हुई है।
शुक्रवार को पुन मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया आरओ तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार के समक्ष कराई गई। सुबह दस बजे से शुरू हुई मतगणना तीन बजे संपन्न हुई। पुन मतगणना में परौली ग्राम पंचायत के मौजूदा प्रधान के 572 मत सही पाए गए। 14 मतों को खारिज किया गया। विजयी हुई महिला प्रधान उर्मिला के 584 मत सही पाए गए। 12 मतों से ग्राम प्रधान के लिए उर्मिला को विजयी घोषित किया गया। विजयी घोषित होने पर आरओ राकेश कुमार ने नवनिर्चावित ग्राम प्रधान उर्मिला को प्रमाण पत्र सौंपा। निर्वाचित महिला प्रधान पूर्व में हुई मतों की गणना में धांधली होने से हार गई थी। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुन मतगणना कराई गई।