हड़ताल पर चल रहे जनपद के बिजली कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। हड़ताल पर चल रहे जनपद के बिजली कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य विद्युत मुख्यालय की ओर से जनपद के अधीक्षण अभियंता से हड़ताली कर्मियों की सूची मांग ली गई है। इस पर शुक्रवार को विद्युत अधिकारी हड़ताली कर्मियों के बारे में पता लगाकर सूची तैयार कराने में जुटे रहे। देर रात तक यह सूची तैयार कर प्रबंध निदेशक के माध्यम से भेज दी गई।
जनपद में बिजली कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे की हड़ताल चल रही है। जिसमें काफी बिजली कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताली कर्मचारियों के काम नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित होने से शासन सतर्कता से काम ले रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता कासगंज एसके रावत से हड़ताली कर्मियों की सूची मांग ली गई। अधीक्षण अभियंता रावत ने बताया कि, सूची तैयार कर देर रात तक भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि, हड़ताली कर्मचारियों पर कार्यवाही हो सकती है।