
एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं0– 27/23 धारा 307, 323, 504, 506 भादवि0 में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को आज दिनांक 18.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को मोर्चा नहर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- सोरन सिंह पुत्र दयाराम निवासी ग्राम नगला कोठी थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
- देवेन्द्र पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला कोठी थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।
बरामदगी-
- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री कर्ण सिंह
- है का अनिल कुमार
- का0 आदेश कुमार
- का0 मोनू कुमार
- का0 सुगम शाक्य