सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पंडित अमित कुमार तिवारी

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंडित कैप्टन राज द्विवेदी ने अपने प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार करते हुए श्री अमित कुमार तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर गौरवान्वित किया है राष्ट्रीय परशुराम परिषद की चौमुखी विकास और भगवान श्री परशुराम जी की जन्म स्थान जानापाव को स्वर्ग बनाने के लिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद मध्य प्रदेश का विस्तार किया जा रहा है गौरतलब है कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अथक प्रयास से मध्यप्रदेश की धरती में स्थित जानापाव महू को भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली घोषित की गई है और पिछले 1 मार्च को राष्ट्रीय अधिवेशन भी उस धरती पर संपन्न हुआ है जिसमें श्री कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य मंत्री श्री पंडित सुनील भराला उत्तर प्रदेश शासन मंचासीन रहे थे और अपने अपने उद्बोधन में जानापाव की धरती पर अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापना करने के लिए भी घोषणा की गई है आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस मनाया जा रहा है इस अद्वितीय पुण्य कार्य के लिए मध्य प्रदेश के समस्त राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारी अपने अपने परिवार के साथ इस पुण्य स्थल पर पहुंचकर अपनी साझेदारी करेंगे और अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस मनाएंगे कैप्टन राज द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि हमारे मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारी अपने टीम भावना के साथ काम करते हैं और संगठन को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं श्री पंडित कैप्टन राज द्विवेदी ने आगे बताया कि पूरे संभाग में संभागीय स्तर के कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे और पूरे संभाग के अंदर संगठन को मजबूत किया जाएगा कैप्टन राज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब हमारी राष्ट्रीय परशुराम परिषद मध्य प्रदेश की टीम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ेगी और सभी पदाधिकारी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे!