हर ब्लॉक में बनेगी एक-एक अस्थाई गोशाला

हर ब्लॉक में बनेगी एक-एक अस्थाई गोशाला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अस्थाई गोआश्रय स्थलों की अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में एक-एक गोआश्रय स्थल की स्थापना होनी है। उसके लिए भूमि चिह्नांकन करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाए।

समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि गोवंशों को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक ब्लाक में शासन की मंशानुसार एक-एक अस्थायी गोआश्रय स्थल का निर्माण किया जाना है। गोआश्रय स्थल में गोवंशों के लिए भूसा, चारा, पीने के पानी के बेहतर इंतजाम करें। ग्राम पंचायतों को भूसा एकत्रित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए। डीएम ने कहा कि निराश्रित गोवंशों के मुक्त गांव की कवायद शुरू की जाए। इसके साथ ही सड़क पर गौवंश न दिखे। इसके लिए गौशालाओं को आत्म निर्भर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत लक्ष्यों के निर्धारण के अनुसार आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति करते हुए लाभार्थियों को समय से धनराशि प्रेषित की जाए। गोवंशों की देखरेख को तैनात किए गए केयरटेकर को समय से मानदेय भुगतान किया जाए। संरक्षित गोवंश की शतप्रतिशत टैगिंग करें। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के प्रति जनमानस की सहभागिता करें। संरक्षित गोवंशों को विभिन्न बीमारियों से बचाव को समय से टीकाकरण व समुचित चिकित्सा व्यवस्था को अधिक बेहतर किया जाए। बैठक में सीडीओ डा. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, सीवीओ एके सिंह, डीपीआरओ केके सिंह, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी, ईओ मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks