गौकशी के मामले में वांछित चल रहा एक शातिर गौ तस्कर एक लोहे के छुरे सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गाय चोरी तथा गौकशी के मामले में वांछित चल रहा एक शातिर गौ तस्कर एक लोहे के छुरे सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक गौ तस्कर को एक लोहे के छुरे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 20.06.2020 को वादी अमरपाल उर्फ संजू पाल पुत्र अतरसिंह निवासी ग्राम कुल्हापुर खुर्द थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी दिनाँक 19.06.2020 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की गाय चुरा ली है जिसकी खोजबीन करने पर गांव के बाहर एक खेत में वादी की गाय के सींग, खाल व हड्डी के कुछ अवशेष मिले हैं। इस सम्बंध में अज्ञात के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं:- 286/2020 धारा 379 भादवि व 3/8 गौवध अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 14.07.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला धनू जाने वाले रास्ते के पास से एक शातिर गौमांस तस्कर को एक अवैध लोहे के छुरे के साथ समय करीब 03.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ग्राम कुल्हापुर खुर्द से अमरपाल सिंह की गाय को उसने पूर्व में गिरफ्तार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चुराया था, तथा गांव के बाहर लाकर काट दिया था। हम आवारा गायों को पकड़कर काटने का काम करते हैं और जब आवारा गाय नहीं मिलती तो चोरी करके भी गाय काट देते हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं- 322/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी गमी थाना राजा का रामपुर एटा।

बरामदगीः-
1- एक लोहे का छुरा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी विशाल सोलंकी
5- आरक्षी शीशपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks