निःशुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन19 मार्च को

एटा,समस्त नगरवासियों व क्षेत्र वासियों को जानकर हर्ष होगा कि भारत विकास परिषद जलेसर शाखा के तत्वावधान में 19 मार्च दिन रविवार को अग्रवाल सेवा सदन किला रोड बड़ा बाजार में एक निःशुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
गुड़गांव के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल मेदान्ता मेडिसिटी के वरिष्ठ हृदय रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजो को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा व उनकी आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी।
यह शिविर स्व०प्रेम नारायण मेहरोत्रा (चीनी पहलवान),व स्वर्गीय देव कुमार मेहरोत्रा की चिर स्थायी पुण्य स्मृति में स्व०श्री प्रेम नारायण मेहरोत्रा जी के पौत्र व श्री अजय कुमार मेहरोत्रा जी के पुत्र श्री वंश कुमार मेहरोत्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
अतः समस्त जनता जनार्दन से अनुरोध है शिविर में पहुंचकर स्वास्थ लाभ प्राप्त करें।
दिनांक 19 मार्च दिन रविवार
स्थान – अग्रवाल सेवासदन,किला रोड बड़ा बाजार,जलेसर
समय – प्रातः 10 बजे से

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks