
एटा ! आज मगंलवार को डीएम अंकित अग्रवाल व सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त निर्देशन में अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा होली पर्व की खुमारी उतरते ही सकीट कस्बे में हड्डी जोड झौलाछाप चुन्नू मियां का क्लीनिक सील कर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ! हड्डी जोड झौलाछाप चुन्नू खां के पास एटा जिले के अलावा मैनपुरी व फिरोजाबाद जनपद के मरीजों की बहुत बडी भरमार थी ! सूत्र बताते है कि उक्त हड्डी तोड विशेषञ के छप्परनुमा विशाल क्लीनिक में कई युवा कर्मचारी हड्डी टेडी व सीधी कर उस पर प्लास्टर चढाने का कार्य किया करते है ! मरीजों को सस्ती जुगाड के चलते उक्त हड्डी तोडजोड झौलाछाप काफी रास आ रहा था ! कई वर्षों से चुन्नू खां इस छप्परनुमा क्लीनिक में प्रेक्टिस कर लाखों रूपयों के न्यारे ब्यारे कर चुके है ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि पूर्व में भी इस अवैध क्लीनिक को नोटिस दिया गया था परन्तु फिर भी वह धडल्ले से अपना आर्थो क्लीनिक संचालित किऐ हुऐ था जिसको आज सील किया गया है तथा विभागीय स्तर पर वैधानिक कार्यवाही भी की जाऐगी !
रिपोर्ट – राकेश कश्यप ब्यूरो चीफ दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा / कासगंज