कामाख्या सेवा संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ संपन्न।
माही यादव ने गणेश वंदना से शुरुआत की और अनिल श्रीवास्तव ने गंगा अवतार की प्रस्तुति दी जिसके उपरांत होली गाने पर ममता यादव ने भी प्रस्तुति दी।

अतिथि रूप में आई श्रीमती रीता जयसवाल का संस्था की महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मल्होत्रा जी ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
अतिथि रूप में आए श्रीमान आशीष श्रीवास्तव का संस्था के प्रदेश महामंत्री संतोष जायसवाल ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
अतिथि रूप में आए श्रीमान विष्णु पटेल जी का सुशील ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
अतिथि रूप में आई आरती टंडन का संस्था की महिला मोर्चा जिला सचिव रितु ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
अतिथि रूप में आए संस्था के प्रदेश महामंत्री संतोष जयसवाल का संस्था के गाजीपुर जिला अध्यक्ष नारायण सेठ ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
अतिथि के रुप में आए संस्था के प्रदेश सचिव श्रीमान रामभरोस पटेल का बृजेश वर्मा जी ने अंग वस्त्र से स्वागत किया |
अतिथि रूप में आए डॉ. कुंदन कपूर जी का संस्था के प्रदेश सचिव रामभरोस पटेल जी ने अंग वस्त्र से स्वागत किया|
इसके उपरांत कार्यक्रम में आए अतिथियों के शुभ हाथों से संस्था का पदभार वितरण किया गया जिसमें दुर्गेश को गाजीपुर जिला का महामंत्री, अखिलेश पांडे को गाजीपुर जिला का सचिव, राजू गांगुली को चंदौली जिले का जिला महामंत्री, रितु यादव को वाराणसी जिले का महिला मोर्चा सचिव, बबीता अग्रवाल को महिला मोर्चा का कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया|
इसके उपरांत नेहा दुबे जी को महिला मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया|
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को संस्था द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ और पॉकेट सुंदरकांड सप्रेम भेंट किया गया|
इसके उपरांत कामाख्या सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष और K.STea की M.D. रुचि शाह ने K.S.Tea के बारे में बताया और इस बात से सभी को अवगत कराया कि यह रोजगार महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है|*
कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों सदस्यगणों एवं माननीय सदस्यों को उपहार स्वरूप पॉकेट सुंदरकांड की पुस्तिका सप्रेम भेंट की गई|
इसके उपरांत इस कार्यक्रम में आए समस्त अतिथि,पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दूसरों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी और कार्यक्रम सकुशल समाप्त किया किया|