
एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमला करने के मामले में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं-363/2022 धारा 323, 352, 506, 307 भादवि0 में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.उमेश पुत्र राजेन्द्र निवासी नगला दयाराम थाना जलेसर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर
- का0 सूरज कुमार