एटीएम कार्ड बदलकर गबन करने वाले अभियुक्त संजय राठौर को मय 13 एटीएम कार्ड व नगदी सहित किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ शिकोहाबाद

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद शिकोहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान

थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर गबन करने वाले अभियुक्त संजय राठौर को मय 13 एटीएम कार्ड व नगदी सहित किया गिरफ्तार

शातिर अभियुक्त संजय लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लेता था खाते से पैसे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा है अभियान

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के अऩुपालन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के निर्देशन मैं जनपद में चलाया जा रहा है अभियान

दिनांक 13.03.2023 को थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 164/23 धारा 420/411 भादवि थाना शिकोहाबाद के अभियुक्त संजय राठौर को एटा तिराहे पैट्रोल पम्प के पास से मय 13 एटीएम कार्ड व नगदी सहित किया गिरफ्तार

अभियुक्त संजय राठौर शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर चोरी, धोखाधडी सहित अन्य कई मुकदमे जनपद के अलग-अलग थानों पर पंजीकृत है

शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष हरविंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कड़े निर्देश देते हुए बताया कि अपराधी किसी भी तरह का हो बख्शा नहीं जाएगा सलाखों के अंदर होगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks