बड़े बेटे ने सम्पत्ति की खातिर की थी पिता की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 3 दिन पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई नगर पालिका कर्मचारी की हत्या की घटना का सफल अनावरण,पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, बड़े बेटे ने सम्पत्ति की खातिर की थी पिता की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त बेलचा बरामद।

घटना
दिनांक 10.03.2023 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला गोकुल में एक व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था मे पडा हुआ है, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक केशव सिंह पुत्र भुल्लन सिंह निवासी नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर एटा उम्र करीब 55 वर्ष नगर पालिका के जल निगम में कार्य करता था और मृतक रात में अपने खेत पर बनी झोपडी में ही रहता था। मृतक केशव सिंह प्रतिदिन की भाँति अपने खेत पर गया और झोपड़ी पर रुका, सुबह मृतक का छोटा पुत्र पुष्पेन्द्र मृतक के लिए चाय लेकर गया तो उसने अपने पिता के शव को देखा, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 181 / 23 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अनावरण तथा गिरफ्तारी-
विवेचना, गवाहों के बयान तथा सीसीटीवी फुटेजों से मृतक के बड़े पुत्र संतोष उम्र करीब 34 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 13.03.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त संतोष को रेलवे स्टेशन एटा के पास से समय करीब प्रातः 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से मृतक की हत्या में प्रयुक्त लोहे का बेलचा बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मूख्य बिन्दु
1 . मृतक केशव के तीन पुत्रों में अभियुक्त संतोष सबसे बड़ा बेटा है, जो शराबी तथा जुआरी किस्म का है ।
2 . अभियुक्त ने जुआ तथा शराब में करीब 06-07 लाख रुपये कर्जा कर लिया था, जिसे पूर्व में मृतक ने चुका दिया था।
3 . मृतक वर्तमान में नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत था, तथा मृतक के पास ग्राम गढ़िया थाना मिरहची में करीब 06 बीघा ओनरोड भूमि थी, जो काफी मॅहगी थी, जिसे बेचकर मृतक अपने सबसे छोटे पुत्र पुष्पेन्द्र के लिए मकान बनवाना चाहता था।
4 . मृतक अपने मझले पुत्र बाबूराम तथा छोटे पुत्र पुष्पेन्द्र को अधिक चाहता था, तथा इनके पक्ष में रहता था।
5 . अभियुक्त सरसों की फसल की बिक्री के रुपये तथा थाना मिरहची क्षेत्र की भूमि बेचकर रुपये ऐंठना चाहता था। अभियुक्त की ये बात मृतक ने अनसुनी कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने अपने पिता की हत्या करने की योजना बना ली।
6 . घटना वाले दिन रात्रि के समय अभियुक्त ने नगला पोता स्थित देशी शराब के ठेके से लेकर शराब पी और खेत पर जाकर झोपड़ी में सो रहे अपने पिता की लोहे के बेलचे से सर पर चोट मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. संतोष पुत्र केशव निवासी नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर एटा (उम्र करीब 34 वर्ष)

बरामदगी

  1. घटना में प्रयुक्त लोहे का बेलचा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह
  2. आरक्षी मनोज
  3. आरक्षी जयवीर
  4. आरक्षी अंकुर मलिक
  5. आरक्षी नीरज
  6. आरक्षी धर्मेन्द्र
  7. आरक्षी चंद्र शेखर
  8. आरक्षी कृष्ण गोपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks