धुमरी में पड़ा मिला युवक का शव , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा। धुमरी में युवक का शव पड़ा मिला। थाना जैथरा के गांव नगला जालिम निवासी पवन उर्फ करू (25) पुत्र नेम सिंह रविवार शाम को धुमरी में दुकान के पास पड़ा मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसआई धुमरी चौकी नरेश जादौन का कहना है कि पवन ट्रक चालक था। दो दिन से शराब पी रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।