सहकारी समितियों के चुनाव को काम शुरू, नामांकन कल से, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सहकारिता के चुनाव की डुगडुगी बज गई। रविवार को भी दिन भर इस चुनाव के संबंध में कामकाज होता रहा। सहकारी समितियों पर मतदाता सूची चस्पा की गई है। इसके संबंध में आपत्तियां मांगी गई है। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। हर केंद्र पर चुनाव अधिकारी भी तैनात कर दिए गए है।
सहकारी समिति पर मतदाता सूचियों को लेकर कई दिनों से दावेदार चक्कर लगा रहे थे। रविवार यह सूची चस्पा करा दी गई। सूची को लेकर दावे और आपत्तियां मांगी गई है। जिले 66 सहकारी समितियों पर यह चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन समितियों पर 596 वार्डो पर चुनाव होगा। इतने ही डायरेक्टर चुने जाएंगे। 14 मार्च को डायरेक्टर के चुनाव को लेकर नामांकन होगा। 15 मार्च को जांच कराई जाएगी। जांच के बाद 16 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। जिन स्थानों पर एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होंगे उन स्थानों पर 18 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया हर क्षेत्र के ब्लॉक पर होगी। अगर मतदान हुआ तो संबंधित सहकारी समिति पर ही मतदान कराया जाएगा। डायरेक्टर के चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए 19 मार्च की तिथि तय की गई है।
सहकारी समितियों के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन संबंधित ब्लॉकों पर दाखिल किए जाएंगे।
महावीर सिंह, एआर कॉपरेटिव