सनातन धर्म की बेटियों के विवाह को सरकार कानून बनाए देवकीनंदन

देश में बेटियां बेहरुपियों से बचें साध्वी प्राची,
बेटियां बचेंगी तो देश बचेगा संत सत्यमिश्रानंदन,
देश की उन्नति के लिए बेटियों को पढ़ा होना बेहद जारूरी डा. नीलम

सनातन धर्म की बेटियों के विवाह को सरकार कानून बनाए देवकीनंदन

कासगंज, । प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुरजी ने यहां कहा है कि, केंद्र सरकार सनातन धर्म की बेटियों के लिए ऐसा कानून बनाए, जिससे उसका विवाह दूसरे धर्म में नहीं कर सकें। ऐसा कानून बनने से सनातन धर्म की बेटियां सुरक्षित होंगी। उनके साथ घटनाएं रुकेंगी।
प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुरजी रविवार को यहां राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के तत्वावधान में श्रीगणेश कालेज में आयोजित राष्ट्रीय मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि, जिन्हें ज्ञान नहीं है, वे बेटियों का धर्मांतरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रयागराज में जो घटना हुई उस पर वह लोग नहीं बोलते, जो भगराम श्री राम और रामचरित मानस पर संदेह करते हैं, ब्राहम्मणों पर संदेह करते हैं। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि, यह वह लोग हैं जो हम सनतनियों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि, 2024 के चुनाव से पहले भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे, हमारी मातृशक्ति में बहुत ताकत है, उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि, हमारी मातृशक्ति सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं। सम्मेलन में साध्वी प्राची ने कहा कि, हमारी बेटियां बचनी चाहिए, वो बहरुपिए चमचमाती बाइकें लेकर बेटियों के कालेजों और कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े रहते हैं, बेटियों को तंग करते हैं। उन्होंने वेटियों से आव्हान करते हुए कहा कि, बहरुपियों को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करें। संस्कृति की रक्षा करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में संत सत्यमिश्रानंदन महाराज ने कहा कि, हमारी संस्कृति की देन है कि, माताएं अपने बेटा बेटियों पर सब कुछ न्यौछावार कर सकती हैं, मां चाहे तो बच्चों को इंजीनियर बना दे, डाक्टर बना दें, यह हमारे संस्कार और संस्कृति पर टिका होता है। उन्होने कहा कि, बेटियां बचेंगी तो देश बचेगा।

बेटियों को शिक्षित और संस्कारित बनाएं

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख चिकित्सक डा. नीलम गौड़ ने कहा कि, देश की उन्नति के लिए बेटियों को शिक्षित करना होगा, उनमें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने होंगे, जिससे वह अपने साथ-साथ अपने परिवार और देश-प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेगी। इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जुवलन के साथ किया गया। संचालन प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा ने किया। सम्मेलन में प्रांत समन्वय रेणुका दंग, जिला संयोजक कविता परमार, सह संयोजिका सुशीला सिंह, निशा चौहान, शुभ्रा सिंह, शिवांगी, प्रियांशी, मुक्ता वार्ष्णेय, , राधा माहेश्वरी, समेत विशेष रूप से मौजूद थी। सम्मेलन में संघ के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, विभाग कार्यवाह सौरभ, जिला कार्यवाह दीपक माहेश्वरी, आमलेंदु, मोहित गुप्ता, सुखवीर पुंढीर, अमरीश वाशिष्ठ, शाशांक सारडा आदि मौजूद थे।

देश में बेटियां बेहरुपियों से बचें साध्वी प्राची, बेटियां बचेंगी तो देश बचेगा संत सत्यमिश्रानंदन, देश की उन्नति के लिए बेटियों को पढ़ा होना बेहद जारूरी डा. नीलम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks