घर में आग लगने से सामान जला, बाल-बाल बचा बच्चा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,सकीट,। घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। मासूम आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। बच्चा चारपाई पर सो रहा था। एकत्रित ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई है।
थाना सकीट के गांव शेखपुरा निवासी हुकुम सिह पुत्र राजाराम सकीट-कुल्ला मार्ग पर टिन शेड डालकर परिवार सहित रह रहा था। आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान नहीं बना सका था। शुक्रवार रात को हुकुम सिंह खेतों में पानी लगाने गए हुए थे परिवारीजन घर पर सो रहे थे। पीड़ित के अनुसार करीब 11 बजे घर मे आग लग गई, जिसमें रजाई, चारपाई, घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया करीब 10 वर्षीय बेटा सीटू चारपाई पर सो रहा था। लपट निकलती देख भागते हुए आएं और बच्चें को बाहर निकाल लाएं। आग लगने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किसी ने आग लगाई है।