राजेश कुमार शास्त्री
परेड की सलामी ली एवं पुलिस लाइन्स परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली एवं पुलिस लाइन्स परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
मिली सूचना के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थगर नें पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया और निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । तत्पशात भोजनालय, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क आदि का निरीक्षण किया गया व पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड के दौरान गर्वित सिंह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया ।