मुख्तार गैंग देश का सबसे खूंखार गिरोह हाईकोर्ट

मुख्तार गैंग देश का सबसे खूंखार गिरोह हाईकोर्ट

प्रयागराज, विधि सं.। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे खूंखार आपराधिक गिरोह है। अदालत ने यह टिप्पणी मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर रामू मल्लाह की जमानत याचिका को खारिज करते हुए की।
अदालत ने कहा, यह बेहद परेशान करने वाली बात है की गवाहों के मुकर जाने के कारण खूंखार अपराधी गंभीर मुकदमों में बरी हो जाते हैं। किसी भी मुकदमे का निष्पक्ष ट्रायल तब तक संभव नहीं है, जब तक सरकार गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती। यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने रामू मल्लाह की जमानत पर सुनवाई के बाद दिया है। रामू मल्लाह के खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने में 2010 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks