स्टेट बैक व एलआईसी में जनता के धन खतरे को खतरे मे देखते हुऐ किया काग्रेस ने प्रदर्शन

एटा ! आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके उप जिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य को ज्ञापन ञापन दिया गया ! काग्रेस ने कचहरी रोड पर अदानी समूह मैं भारतीय स्टेट बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किए गए निवेश के कारण से करोड़ों खाताधारकों का धन खतरे में पड गया है , उसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया!
धरना को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि हमारी मांग है सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी )के तहत हिंडनवग रिसर्च रिपोर्ट की बिस्तार से निष्पक्ष जांच की जाए
और कहा आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीति से पूरा देश खासकर मध्यवर्ग चिंतित है ! मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेश को एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है!
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा एलआईसी एसबीआई और अन्य राष्ट्रीय कृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए
धरना प्रदर्शन में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल सोलंकी , पीसीसी मोहम्मद इरफान एडवोकेट , अल्पसंख्यक कांग्रेश के प्रदेश महासचिव एटा जिला प्रभारी विन्सैट जोयल , पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी , पीसीसी सदस्य राम कुमार सक्सेना नैना शर्मा, दिनेश शर्मा एडवोकेट, वेद प्रकाश एडवोकेट, वीरी सिंह बंजारा पीसीसी सदस्य अलीगढ़ पूर्व सभासद सुभाष सागर एडवोकेट, मुकेश बघेल एडवोकेट, संगठन उपाध्यक्ष भोला गुप्ता ,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष चंदन कांत गांधी ,हर्षवर्धन बोध एडवोकेट, विकास गौतम ,रामानंद सागर ,संजीव गुप्ता, अनवर भाई चाय वाले ,मोहम्मद आमिर आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks