दुकान से प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,गंजडुंडवारा, । कस्बा के पटियाली तिराहा स्थित एक दुकान से पुलिस ने 110 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके पर पुलिस को पशु काटने के उपकरण भी मिले हैं। दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कस्बा के पटियाली तिराहा पर एक मांस की बिक्री की दुकान पर एसआई रामप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि दुकान मालिक जंगल में अवैध रूप से पशु कटान कर मांस की बिक्री करता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से 110 किग्रा प्रतिबंधित मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर आरोपी तारिक पुत्र शमशाद, नाजिम पुत्र इसरार निवासीगण पश्चिम थोक गंजडुंडवारा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मांस को परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है