तेंदुए की फिर चहलकदमी से गांव नगला गढ़ी में दहशत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद कासगंज रेंजर की टीम पहुंची गांव में
तेंदुए की फिर चहलकदमी से गांव नगला गढ़ी में दहशत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,अमांपुर के गांव नगला गढ़ी में तेंदुए के हमले से वृद्धा के घायल होने की घटना की वन विभाग जांच करने में जुटा है।

विभाग की टीम जांच करने में लगी ही थी कि बुधवार को होली की रात में ग्रामीणों ने फिर से तेंदुए की चहल कदमी होने की सूचना विभाग को दी। इस पर डीएफओ के निर्देश पर कासगंज के रेंजर की टीम रात में ही गांव पहुंच गई। टीम ने गांव के बाहर ग्रामीणों के साथ भ्रमण कर पता लगाने के लिए प्रयास किया। इस स्थिति में गांव में लोग डरे हुए हैं। ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

बुधवार की रात को ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर अखिलेश कुमार को सूचना दी कि, गांव में तेंदुए की चहल कदमी खेतों पर देखी गई है। जिस पर रेंजर ने अपनी टीम के साथ गांव के बाहर जंगल खेतों पर भ्रमण कर पता लगाने का प्रयास किया।

गुरुवार सुबह के समय भी पदचिन्हों की पहचान करने के लिए भी प्रयास किये हैं। बता दें कि अमांपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी में अपने घेर में सोती वृद्ध महिला घायल हो गई। महिला व परिजनों ने तेंदुए का हमला होने की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव में घटना की जानकारी ली।

मौके के आसपास बताए गए पदचिन्हों की फोटोग्राफी कराई गई। फोटो विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भिजवाए गए। इसकी रिपोर्ट अभी तक वन विभाग के पास नहीं आई है। इस मामले में वन विभाग के डीएफओ सौरेश सहाय ने बताया कि जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी से भी जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह किस जानवर द्वारा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks