ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में हुआ होली मिलाप समारोह बरेली

।ज्वाला देवी सिद्ध पीठ भगवतीपुर में गुरुवार को प्रतिवर्ष की भांति होली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिद्ध पीठ में बहन- बेटियाॅं माता के दर्शन को आती हैं। माता के भुवन में होली के भजन सुना कर आरती करतीं हैं। सभी एक दूसरे को प्रसाद वितरण करते हैं। इस अवसर पर पीठाधीश्वर बाल व्यास रोहितानन्द जी महाराज ने सभी का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर योगी सेना के हिमांशू पटेल, देवेन्द्र पटेल सहित भारी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।
