Sun Outage के चलते दिखने बंद हो जाते हैं टीवी चैनल, जानें कब और क्यों होता है ये आउटेज

आपने कई बार देखा होगा जब सबकुछ सामान्य होता है लेकिन आपके टीवी के चैनल अचानक झिलमिलाने लगते हैं या फिर पूरी तरह से दिखना बंद हो जाता है. ये परेशानी कई बार इंटरनेट स्लो के रूप में आपके सामने आती होगी. थोड़ी देर बात बिना किसी इलेक्ट्रीशियन और टेक्नीशियन के ये सब अपने आप ठीक भी हो जाता है. इस दौरान आपके टीवी की स्क्रीन पर एक मैसेज “Transmission Interrupted By a Sun Outage” लिखा हुआ दिखता होगा. आपने कभी गौर किया कि ये परेशानी क्यों औऱ कब आती है. यदि आपने अभी तक इस बात पर गौर नहीं किया तो हम आपको बता रहे हैं कि ये मुश्किल कब औ क्यों आती है.. दरअसल ये समस्या सन आउटेज के चलते आती है.
क्या होता है सन आउटेज
दरअसल साल में दो बार, “सूरज के बाहर निकलने” के कारण कुछ हद टीवी चैनलों पर प्रभाव नजर आता है. इस तरह की घटनाएं “सौर उपग्रह हस्तक्षेप” नामक एक घटना के कारण होती है. हालांकि इससे होने वाली मुश्किल बहुत थोड़े समय के लिए होती है लेकिन होती जरूर है. इसे सन आउटेज या सैटेलाइट सोलर आउटेज कहते हैं.
कुछ वक्त के लिए होने वाली ये मुश्किल इसलिए होती है क्योंकि सूरज सीधे केबल सिग्नल को प्रसारित करने वाले उपग्रहों के पीछे से गुजरता है. जब सूर्य को एक उपग्रह, सौर विकिरण के साथ संरेखित किया जाता है, तो सूर्य एक ऊर्जा उत्सर्जित करने का काम करता है.
कब होता है ये आउटेज
ये आउटेज मार्च-अप्रैल और फिर सितंबर-अक्टूबर में होते हैं. दरअसल साल के इन महीनों में सूर्य सैटेलाइट के पीछे पहुंच जाता है.
उत्तरी गोलार्ध में ये आउटेज मार्च औऱ अक्टूबर की शुरुआत में होता है तो वहीं दक्षिणी गोलार्ध में यह आउटेज आमतौर पर सितंबर और अप्रैल की शुरुआत में होते हैं.
सौलर आउटेज की सटीक तारीख औऱ समय का अनुमान भी लगाया जा सकता है और इसको पता लगाने के लिए कई कैलकुलेटर भी उपलब्ध हैं लेकिन इसके लिए सैटेलाइट के पोजिशन की ठोस जानकारी होनी चाहिए.
हालांकि सन आउटेज या सैटेलाइट सोलर आउटेज का प्रभाव कुछ मिनट के लिए ही होता है. करीब 5 मिनट के बाद चैनलों का प्रसारण फिर से शुरू हुआ और लोग अपने-अपने कार्यक्रम का आनंद टेलीविजन में लेने लगे.