घर में घुसकर चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृष्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के मामले में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-174/23 धारा 457, 380, 411 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- रीतेश पुत्र गिरन्द सिंह निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा।

वरामदगी-
1.एक मंगलसूत्र(पीली धातु)
2.दो अंगूठी(पीली धातु)
3.एक जजीर (पीली धातु)
4.तीन सिक्के (सफेद धातु)
5.पाँच खडुए चचकाना(सफेद धातु)
6.पायल पाँच जोडी(सफेद धातु)
7.एक करदनी(सफेद धातु)
8.एक गुच्छा(सफेद धातु)
9.चार विछिया(सफेद धातु)
10.दो ताले की चाबियाँ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
2- उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह
3- है0का0अवधेश कुमार
4-का0आकाश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks