परिवर्तन व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया

हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज के द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ एवं सफाई मित्र,महिलाओं को एक ऑन-ग्राउंड समारोह में उनके प्रभाव और परिवर्तन व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया।

हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ एवं सफाई मित्र,महिलाओं को एक ऑन-ग्राउंड समारोह में उनके प्रभाव और परिवर्तन व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया।

जिससे उन्होंने लाखों बच्चों के जीवन एवं समाज में स्वास्थ तथा स्वच्छता के प्रति लोगो का वर्षों से मदद की है।इस समारोह में रविन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. ने 100 से अधिक महिला शिक्षिकाएं,स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ कर्मियों को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने का लक्ष्य रखने वाली उन महिलाओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं समाज में बदलाव कर स्कूली बच्चों को परिवर्तन एजेंट बनने में मदद की है।

महिलाओ ने यह सुनिश्चित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है कि रेकिट इंडिया का हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज एवं स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य देश के भविष्य के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता परिणामों की नींव को मजबूत करने में भागीदारी निभाई।

रविन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. ने रेकिट इंडिया के डायरेक्टर रवि भटनागर, को धन्यवाद ज्ञापित किया की ऐसे कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में संचालित कर उन महिलाएं को बदलाव का ध्वजवाहक बना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन महिलाओं को सम्मानित कर रहे है जिन्होंने समाज एवं बच्चों को निस्वार्थ रूप से शिक्षित और सशक्त बनाया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि बच्चे स्वस्थ हैं और बेहतर स्वच्छता प्रथाओं को बनाए रखते हैं। इन महिला कार्यकर्तोओ ने रेकिट इंडिया के मदद से केवल बच्चों बल्कि पूरे परिवारों और समुदायों की मानसिकता को बदलने में मदद की है।मै रेकिट इंडिया एवं उन महिलाओं को सलाम करता है, जिनका उद्देश्य पूर्वाग्रहों,रूढ़ियों और भेदभाव को तोड़ कर सभी के लिए एक समान समाज के निर्माण में मदद करने का कार्य कर रह रही है ।

उमेश शुक्ला, उप शिक्षा निदेशक, वाराणसी ने कहा, ”हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज का उद्देश्य स्वच्छता पर सभी को समान शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम महिला सफाई मित्र का पाठ्यक्रम की पथप्रदर्शक बनने के लिए प्रेरित करता है और कार्यक्रम की सफलता का श्रेय इन सफाई मित्रो को दिया जाता है। वरिष्ठ समाजसेवी व हम भारत है ‘ट्रस्ट’के राष्ट्रीय अध्यक्ष,साकिब भारत ने कहाँ की समाज में महिलाओं का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है महिला ही माँ बनती है,बहन बनती है,पत्नी बनती है,और साथ ही परिवार की चिंता को खुद ओढ़ लेती है और खुद की भविष्य की न चिंता करते परिवार ke सदस्यों का भविष्य बनाने का कार्य कर समाज में भी योगदान देने का कार्य करती है ! देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया आज देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति है ,प्रदेश की राज्यपाल महिला है ,और शहर बनारस की महापौर भी महिला रही,आज हार्पिक ,जागरण द्वारा सम्मान महिलाओं को देकर खुद को सम्मानित होता महसूस कर रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जो महिलाओं की स्वच्छता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज के स्टेट मैनेजर संजय सिंह ने बतया की “रेकिट और जागरण पहल के बीच हमारे लंबे समय से चले आ रहे संबंधों ने हमें हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के साथ लाखों लोगों के जीवन में एक निश्चित बदलाव लाने में मदद की है। सफाई मित्र हमारे समाज के महत्वपूर्ण कड़ी हैं, और हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज एजुकेशन प्रोग्राम की पहुंच ने जागरूकता पैदा करने औरसफाई मित्रो और समाज के बीच सर्वोत्तम स्वच्छता प्रथाओं के लिए व्यवहार परिवर्तन लाने में मदद की है। हम इस महत्वपूर्ण विकास और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंडे पर रेकिट इंडिया के साथ जुड़कर रोमांचित हैं, और हम समाज में स्वच्छ भारत मिशन के साथ मिलकर स्थायी परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देने के लिए काम कर रहे है।

महिला दिवस के उपलक्ष पर के उप शिक्षा निदेशक डॉ उमेश शुक्ल, श्रीमती रक्षिता सिंह ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफीसर वाराणसी, श्रीमती प्रीति सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगर निगम, श्रीमती जमुना शुक्ला फर्स्ट वूमेन चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ वाराणसी, श्रीमती दुर्गावती सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिक्षा विभाग वाराणसी, श्रीमती प्रज्ञा पांडे मिसेज इंडिया ईस्ट विनर 2018, श्रीमती विंकल शुक्ल मिसेज इंडिया खादी 2022, प्रभा आर उपाध्याय मिस प्रयागराज 2021 , हार्पिक वर्ल्ड कॉलेज के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे|।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks