वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

आदर्श विद्या मन्दिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत धानेपुर/ इटवा चौराहा रविवार के दिन पूरे स्कूल की साफ-सफाई की गयी, सभी कक्षाओ को रंग-बिरंगे गुब्बारों और रंगीन कागज को फूलों की कटिंग से सजाया गया।
सभी छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ सप्ताह पहले से ही ट्रेनिंग का अभ्यास कराया गया।
शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों की सूची तैयार की गयी।
कार्यक्रम के लिए स्कूल के मैदान में एक विशाल मंडप बनाया गया, जिसमें सभी विद्यार्थी और दर्शकों के लिए कुर्सियां और विभिन्न सुविधाएं स्थापित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत छोटे बाबा, एडिशनल एएसपी ,प्रेम प्रकाश, पंकज यादव, मनोज मिश्रा, अशोक वर्मा, दुर्गेश तिवारी, रवि वर्मा, रवि मिश्रा को आमंत्रित किया गया।
मंडप के बाहर एक बड़ा प्रवेश द्वार बनाया गया है जिसमें रंग-बिरंगे सुंदर अक्षरों में स्वागत लिखा गया
वार्षिक समारोह के कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सियाराम वर्मा जी के संबोधन सुविचार से की गयी ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा संगीत कला, नृत्य कला, कविता और कविता प्रदर्शन, भाषण, व्यायाम, और विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन किया गया।
प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पी एन वर्मा सभी अध्यापक राम भवन वर्मा, अजय पांडेय, नरेंद्र मौर्य, जितेन्द्र तिवारी, राहुल वर्मा, राजा बाबु, संजय वर्मा ,पूजा वर्मा ,मनीषा दुबे आदि शामिल रहे /

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks