एसबीआई एवं एलआईसी शाखा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन


सिंदरी (घनबाद):-6मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लिए गये निर्णय के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी/ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सिंदरी नगर कॉन्ग्रेस के द्वारा नगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार के नेतृत्व में अडानी आर्थिक घोटाले के विरुद्ध सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी स्थानीय एसबीआई एवं एलआईसी शाखा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जेपीसी कमेटी के द्वारा इस घोटाले का जांच कराई जाए जिससे सच जनता के सामने आए और देश के दूसरे पीएसयू कंपनियों के जैसा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बीमार घोषित कर माननीय प्रधानमंत्री अपने किसी प्रिय दोस्त को हस्तांतरण कर दे इसे रोकने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करने को तैयार हैं । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक पूर्व मुखिया श्री मधु मोदक विदेशी सिंह कमल देव सिंह सोमनाथ दुबे पूर्व बलियापुर प्रखंड के अध्यक्ष प्रशांत दुबे सभी आर्थिक घोटाले की जांच की मांग की इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस कर्मी एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए सर्वश्री सिया कांत दुबे पूर्णेन्दु सिंह ओम प्रकाश मनोहर श्रीवास्तव सुबोध पांडे अधिवक्ता कमलेश तिवारी सत्यदेव सिंह सनातन मंडल अरविंद कुमार गुड ले अशोक कुमार चंद्र विजय सिंह वीरेंद्र ठाकुर ब्रज भूषण दुबे श्री मदन प्रसाद बुधन रजक धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेस कर्मी श्री जाहिद हुसैन ने किया बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भाग लिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks