डॉ. रघुनंदन ने डी.एम.को समर्पित किया विश्व कीर्तिमान

डॉ. रघुनंदन ने डी.एम.को समर्पित किया विश्व कीर्तिमान

कासगंज जेल में फहराया था दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा
जिलाधिकारी ने सौंपा था तिरंगा
जिले में कई जगह डॉ रघुनंदन का स्वागत
इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
कासगंज 6 मार्च। जनपद कारागार कासगंज में आजादी के अमृत काल के उपलक्ष में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराने वाले जेल सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने अपना यह विश्व कीर्तिमान आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को समर्पित किया। 14 अगस्त 2022 को यह तिरंगा झंडा जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक वीवीटीजीएस मूर्ति के द्वारा जेल सुधारक पर डॉ. प्रदीप रघुनंदन को सौंपा गया था। जिलाधिकारी महोदय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनपद कासगंज के लिए गौरव का क्षण है यहां के कारागार में फहराया गया तिरंगा झंडा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडे के रूप में विश्व कीर्तिमान में शामिल हुआ है।
कासगंज शहर के वी.ए.वी इंटर कॉलेज में आयोजित एक स्वागत समारोह में प्रधानाचार्य श्री आलोक दुबे के द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन का स्वागत किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय के स्टाफ के द्वारा एक बुके भेंट कर डॉ.रघुनंदन के इस विश्व कीर्तिमान की प्रशंसा की गई l
कासगंज जनपद के देहात स्थित गांव कादरबाड़ी में स्थित केनरा बैंक के प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बैंक के स्टाफ एवं गांव के प्रबुद्ध जनों के द्वारा इस कीर्तिमान पर हर्ष व्यक्त करते हुए जेल सुधारक का डॉ रघुनंदन का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि डॉ प्रदीप रघुनंदन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो पिछले 16 वर्षों से लगातार जेल सुधारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं l राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्जनों सम्मान उन्हें प्राप्त हो चुके हैं l डॉ रघुनंदन ने अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के कारागारओ को सही मायनों में सुधार गृह में बदलना l जहां बंदी जेल में रहते हुए भी अपने जीवन में उच्च आदर्शों की स्थापना कर सके और जब वह जेल से रिहा होकर जाए तो एक जिम्मेदार और सम्मानित नागरिक बनकर समाज में पहुंचे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आलोक दुबे ,राजेंद्र सिंह, राजीव रंजन वशिष्ठ,दीपक सिंघल नरेश शर्मा राघवेंद्र सिंह यादव,श्री आस्तिक पांडे,श्री अतुल मिश्रा ,सत्यवीर सिंह वर्मा,डॉक्टर जाहिद अंसारी, शान मोहम्मद, मुर्शीद आलम खान बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मोहम्मद लाइक अली, मोहम्मद डॉक्टर फारूक, श्रीमती शशिबाला गुप्ता, चंद्रप्रभा सिंह गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks