तीन शातिर पशु चोर गिरफ्तार, घटनाओं में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप, 03 मोबाइल, 1,15,600 रुपये नकद तथा पशु बाँधने की रस्सियाँ बरामद

एटा – थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड, चोरी की योजना बनाते तीन शातिर पशु चोर गिरफ्तार, घटनाओं में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप, 03 मोबाइल, 1,15,600 रुपये नकद तथा पशु बाँधने की रस्सियाँ बरामद।

घटनाओं का विवरण :-

घटना. 1- वादी श्री राजू उर्फ राजवीर पुत्र भीष्मपाल निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर दिनांक 29/30.11.22 की रात्रि में वादी की 02 भैंस चोरी होने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 487/2022 धारा 457, 380 भादंवि पंजीकृत किया गया।

घटना. 2 – वादी श्री रवेन्द्र पाल पुत्र श्री मूलचन्द्र निवासी गदेसरा थाना अवागढ़ एटा द्वारा थाना अवागढ पर दिनांक 27/28.12.22 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 02 भैंस चोरी कर लेने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0- 12/2023 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना. 3- वादी श्री राकेश कुमार पुत्र मान सिंह निवासी मीसाकला अवागढ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर दिनांक 12/13.01.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 03 भैंस व 01 कटडा चोरी कर लेने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अवागढ पर मु0अ0सं0- 12/2023 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना. 4- वादी श्री पोप सिंह पुत्र श्री वासुदेव सिंह निवासी नुहखास जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर दिनांक 30/31.01.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 02 भैंस चोरी कर लेने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0- 38/2023 धारा 457, 380 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना. 5- वादिया श्रीमती सावित्री पत्नी श्री किशनपाल निवासी नूह खास थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर दिनांक 18/19.02.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 03 भैंस चोरी कर लेने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0- 58/2023 धारा 457, 380 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना. 6 – वादी श्री रामनरेश पुत्र श्री ओमप्रकाश निवासी गंगानगर असरौली थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर दिनांक 26/27.02.23 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी तथा वादी की बहन की 02 भैंस चोरी कर लेने की सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु०अ०स०- 95/2023 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण :-
दिनांक 05.03.2023 को थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर पशु चोरों के ग्राम पिलखतरा की बम्बा की पटरी के पास से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे तथा मौके से घटनाओं में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप 13 मोबाइल, 1,15,600 रुपये नकद तथा पशु बांधने की रस्सियों बरामद की गई हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य बिन्दु :-

  1. अभियुक्तगण शातिर किस्म के पशु चोर हैं, जिनका एक संगठित गिरोह है जो पिछले करीब 6-7 वर्षों से चोरी छिपे पशुचोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
  2. अभियुक्तगण ग्रामीण इलाकों में पशु खरीदने का बहाने करके रैकी करते हैं तथा अक्सर घने कोहरे वाली सर्दियों की रात्रि में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
  3. अभियुक्तगण गांव से बाहर पड़ने वाले घरों को अधिकतर निशाना बनाते है, तथा गांव से दूर गाडी करके पशुओं को लादकर ले जाते हैं।
  4. गिरफ्तार अभियुक्त मुज्जमिल अलीगढ़ में पशुओं को कटवाने की ठेकेदारी का कार्य करता है।
  5. अभियुक्तगण पशुओं को चोरी कर बरामद गाडी में लादकर अलीगढ़ स्थित ऐलाना कम्पनी में ले जाकर मुज्जमिल के कार्ड से बिक्री कर कटवा देते थे। इससे मुज्जमिल को कंपनी से भी कमीशन प्राप्त होता था।
  6. अभियुक्तगण पशुओं को गाड़ी में लादकर पुलिस की नजरों से बचने के लिए लिंक रास्तों का प्रयोग करते हुए अलीगढ़ तक जाते थे।
  7. अभियुक्तगण चोरी किये गये पशुओं की जंजीरें रास्ते में फेंक देते थे तथा प्लास्टिक की रस्सियों से पशुओ को बांध देते थे, जिससे कि उन्हें लोग व्यापारी समझे और वे पुलिस की नजरों से बचे रहे
  8. पशु कटान से प्राप्त धन को आपस में बाँट लेते थे तथा उसका कुछ हिस्सा अभियुक्त मुज्जमिल को भी देते थे।
  9. अभियुक्तों द्वारा आसपास के जनपदों में की गई घटनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-

  1. कासिम पुत्र रशीद खां निवासी मोहल्ला नेपाली धाना निधौली कला एटा (उम्र करीब 35 वर्ष)
  2. परवेज पुत्र रशीद कुरैशी निवासी शेखान थाना निधौली कला एटा (उम्र करीब 30 वर्ष)
  3. मुजम्मिल पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला सराय कानून थाना जलेसर एटा (उम्र करीब 28 वर्ष)

प्रकाश में आए अभियुक्तों का नामपता :-

  1. फखरुद्दीन उर्फ फखीरा मुत्र जुल्फी निवासी नगला सलुआ जाखई थाना नारखी, फिरोजाबाद
  2. सलीम उर्फ शाबिर पुत्र अहमद अली निवासी नगला भवानी थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  3. अरमान पुत्र नामालूम निवासी थाना कुरावली, मैनपुरी

बरामदगी :-

  1. एक बोलेरो पिकअप
  2. 03 मोबाइल
  3. 1,15,600 रुपये
  4. पशु बांधने की रस्सियों

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-

  1. प्रभारी निरीक्षक स्वॉट टीम श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम
  2. प्रभारी निरीक्षक जलेसर श्री जगदीश चन्द्र
  3. उ0नि0 श्री शिवकुमार
  4. उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर
  5. उ०नि० श्री राहुल बालियान
  6. है०का० दीपेन्द्र
  7. है0का0 धर्मेन्द्र सिंह
  8. का० मानचन्द्र
  9. का० गजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks