6 दिन बाद भी थाने में नही लिखी गई रिपोर्ट,एसएसपी कार्यालय पहुँची विधवा पीड़िता

6 दिन बाद भी थाने में नही लिखी गई रिपोर्ट,एसएसपी कार्यालय पहुँची विधवा पीड़िता।
एटा,
थाना निधौली कला के मोहल्ला झंती निवासी बेबी देवी विधवाने बताया कि दिनांक 28 फरवरी 2023 की रात में एक चोरी की घटना हो गई, पीड़िता ने मोहल्ले के ही नेकपाल पुत्र शिव सिंह पर जेवरात व रुपए चोरी का आरोप लगाया है।बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री राजेश का कहना है कि रात के 11:00 बजे लेखपाल उसके घर में घुस आया और उसके जेवरात व ₹10000 नकदी चुरा ले गया। आवाज सुनकर नेकपाल जेवरात और रुपए लेकर छत से ऊपर होकर भाग गया ,तभी मोहल्ले के लोग भी चीख पुकार पर निकल आए, पीड़िता असहाय होते हुए भी तबसे थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन उसकी आज तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तब पीटता आज एसएसपी कार्यालय पहुंची ।जहां पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने की प्रार्थना की है। अब देखना यह है कि थाना निधौली कला पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करती है अथवा नहीं देखना बाकी रह गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks