सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्यांचल को दी है,

सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्यांचल को दी है,

रीवा जिले की तहसील मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा।
सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि रीवा जिले से अलग होकर मऊंगज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा
आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।’
बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी। मऊगंज जिले में हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी तहसील शामिल रहेंगी
जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज और देवतालाब विधानसभा शामिल रहेगी
अभी तक यह दोनों विधानसभा और तीनों तहसीलें रीवा जिले में आती थी।
जिससे मऊगंज क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है

मऊगंज यूपी से सटा हुआ जिला बनेगा।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ से अलग कर
निवाड़ी को नया जिला बनाया था।
अब मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा
बता दें कि पिछले 20 सालों से मऊगंज को जिला बनाने की मांग चल रही थी।
ऐसे में चुनावी साल में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा दांव चला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks