
एटा, 04 मार्च 2023 (सू0वि0)। आज दिनांक 04 मार्च 2023 को जनपद के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर “एटा मेडीकल कॉलेज में चिकित्सकों की लापरवाही से एचआईवी संक्रमण फैलने से सनसनी“ प्रकरण में प्राचार्य मेडीकल कॉलेज नवनीत कुमार ने सूचित किया है कि उक्त प्रकरण में प्राथमिक जांच करने के उपरान्त चिकित्सालय में उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्रत्येक रोगी के लिए अलग अलग सिरेन्ज इस्तेमाल किया गया है, दवा ड्रिपसेट के माध्यम से दी गई है। दोनों मरीजों को एक ही सिरेन्स इस्तेमाल होने की संभावना न्यूनतम है। शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में कोई निश्चितता नहीं है कि संक्रमित रोगी की सिरेन्ज उनके बच्चे में इस्तेमाल की गई हो।
उक्त प्रकरण में मरीज के परिजनों को संक्रमण होने की संभावना का भ्रम प्रतीत होता है, फिर भी शिकायत से संबंधित मरीज मिष्ठी को फॉलोअप में रखने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उक्त के संबंध में प्रसारित खबर असत्य/निराधार है।
नवनीत कुमार
प्राचार्य
मेडीकल कॉलेज, एटा