पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी भागीदारी है जरूरी।
आज के रावण का अन्त* हर घर से हो रावण जैसी सोच का दहन करे।

वाराणसी आज दिनांक 4/3/23 को लंका क्षेत्र में जागरूकता अभियान का आखिरी दिन।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बातें सिर्फ़ करें नहीं,करके भी दिखाएं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व युवा फाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान आज का रावण आज आखिरी दिन लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने मस्तिष्क से रावण ऐसी सोच का दहन जरूर करें।
बेटियों के दर्द को समझिए सोचिए देश की हर एक बेटी आप ही की बेटी है तब जाकर हम सही मायने में मिलकर आवाज उठा पाएंगे।
सुना हो भैया सुना हो बाबू सुना हे लोगवा हों,आज बिटिया लूट जात बा बिचे समजवा हों
सीमा चौधरी ने कहा कि बात सिर्फ़ सामाजिक संस्था की नहीं है बात कर्तव्य की है अपनों की सुरक्षा की है अपने बहन,बेटियों के सुरक्षा और सम्मान के लिए आइए मिलकर आवाज उठाते हैं एक बार कोशिश तो कीजिए।
सुषमा जयसवाल, चंचल तिवारी,नकी हैदर दानिश, मोहमद अहमद,सोनाली सोरेन,सलाउद्दीन अली, हरि विश्वकर्मा,नजर आमद,सीमा चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
सीमा चौधरी
अध्यक्ष युवा फाउंडेशन वाराणसी