मुरादाबाद की 80 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण इसी हफ्ते होगा शुरू

 

मुरादाबाद जिले के सभी गांवों में पंचायत भवन बनाने को विभाग ने काम तेज कर दिया है। विभाग के निर्देश पर अब तक अस्सी गांवों में पंचायत भवन बनाने को जमीन का चयन कर लिया गया है। जल्द इन गांवों में पंचायत भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा ।

पंचायती राज विभाग ने अभी एक सप्ताह पहले प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के निर्देश दिए । जिसको लेकर पंचायतराज विभाग में तैनात प्रधान,सचिव और एडीओ पंचायत को गांव में पंचायत भवन के लिए जमीन चिह्नीकरण की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें फिलहाल 80 जगह तय कर ली गई है। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी करीब 80 स्थानों पर पंचायत भवन के लिए जमीन मिल गई है। कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द इन स्थानों पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks