पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत एटा की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

बडी खबर ———

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत एटा की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क


एत्मादपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर है 15 बीघा जमीन
***एसडीएम की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने की कुर्की कार्रवाई


कुबेरपुर / एटा । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा के कद्दावर नेता जुगेन्द्र सिंह यादव , उनकी धर्मपत्नी अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रेखा यादव और एटा जेल में निरूद्द बडे भाई पूर्व विधायक अलीगंज रामेश्वर सिहं यादव की आगरा के तहसील एत्मादपुर में करीब चार करोड़ की सम्पत्ति शुक्रवार को तहसील प्रशासन द्वारा कुर्क की गई। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने प्रभाव और अवैध रूप से अर्जित धन का उपयोग कर उक्त सम्पत्ति अर्जित की गई। उपजिलाधिकारी एत्मादपुर अभय सिंह ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल के आदेश पर माफिया और गैंगस्टरों के आर्थिक साम्राज्य के

खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है। उक्त जमीन जुगेन्द्र सिहं यादव ने अपने भाई और पत्नी के नाम पर यमुना एक्सप्रेस वे पर तहसील एत्मादपुर में बेशकीमती 15 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन की सरकारी कीमत एक करोड़ और बाजार की कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks