पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा, मामला पहुंचा थाने तो यह हुआ फैसला

सिपाही ने दरोगा के साथ अपनी सिपाही पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा, मामला पहुंचा थाने तो यह हुआ फैसला
लखनऊ। यूपी के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक सिपाही कानपुर से जब घर लौटा तो घर पर पत्नी के साथ दरोगा को देखकर हक्का बक्का रह गया। फिर क्या था दरोगा और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हो गई। वहीं सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ दरोगा के अवैध संबंध का आरोप लगाया है। तो वहीं पत्नी का कहना है कि दरोगा के साथ उसके पारिवारिक संबंध है, कुछ पैसे उससे लिये थे, जिसे लेने के लिए वह यहां आया हुआ था। सिपाही की पत्नी भी सिपाही है। हालांकि इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। शाहगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।

कानपुर एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही की शादी जनवरी में हुई थी। उसकी पत्नी भी सिपाही है, जो करहल की निवासी है। सिपाही पत्नी की तैनाती औरैया में था, लेकिन मार्च में उसने अपना स्थानांतरण आगरा में करा लिया। आगरा पुलिस लाइन में सिपाही के पत्नी की तैनाती है। 

सिपाही का आरोप है कि उसकी पत्नी उससे सीधे मुंह बात नहीं करती थी। दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। उसने छानबीन की तो पता चला कि औरैया में तैनात एक दरोगा से पत्नी के प्रेम संबंध हैं। उसने ठान लिया कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ेगा। 
उसने अपने स्तर से जांच किया तो छानबीन में पता चला कि दरोगा का स्थानांतरण मेरठ जोन हुआ है। वह ज्वाइनिंग टाइम काट रहा है।

अलीगढ़ में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नहीं है। उसे शक हुआ। वह गुरुवार को आगरा आ गया। यहां आने के बाद उसे यह नहीं पता था कि उसकी पत्नी कहां रहती है। उसने पुलिस लाइन में छानबीन की।

पता चला कि वह शाहगंज क्षेत्र में किसी गेटबंद कॉलोनी में रहती है। शुक्रवार की सुबह परेड होती है। वह उसमें जरूर आएगी। वह सुबह पुलिस लाइन पहुंच गया। परेड ग्राउंड के पास छिप गया। 
परेड खत्म होने के बाद पत्नी अपने घर जाने लगी। उसका पीछा किया। शाहगंज क्षेत्र स्थित कॉलोनी में पहुंच गया। पत्नी घर में चली गई। उसने आस-पास के लोगों से जानकारी की।

इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि महिला सिपाही और उसके पति के परिजनों को बुलाया है। यह पारिवारिक विवाद है। इस मामले में मुकदमा कोई नहीं बनता। दरोगा को हिरासत में नहीं लिया गया है। मौके पर विवाद की स्थिति थी इसलिए पुलिस उसे थाने ले आई थी।

पता चला कि घर में कोई आया हुआ है। अक्सर आता है। उसने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस आ गई। पुलिस की मौजूदगी में उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। पत्नी का दोस्त घर में ही मिला। अंडरवियर और बनियान पहने हुआ था। उसे देखकर पत्नी के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। गालियां देने लगीं। सिपाही का आरोप है कि दरोगा ने भी उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks