केसीसी लोन का बंदरबांट नोटिस आने पर उड़े होश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । केसीसी लोन की पीड़ित को बिना जानकारी दिए बैंक कर्मियों से सांठ-गांठ कर रूपये निकाल लिए। बैंक से नोटिस आने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपी, मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, कैशियर पर कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव भड़ैरा निवासी श्रीपाल ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही आरोपी कालीचरण का घर पर आना-जाना था। कुछ साल पहले आरोपी ने केसीसी लोन दिलाने की बात कहीं। पीड़ित आरोपी के झांसे में आया। आरोपी ने जमीन पर करीब साढ़े चार लाख का लोन स्वीकृत करा दिया। आरोपी ने पीड़ित को एक लाख दस हजार रूपये दिए। बाकी के तीन लाख 37 हजार रूपये धोखाधड़ी कर बैंक कर्मियों से मिलकर खाते से निकाल लिए। कुछ समय पीड़ित ने एक लाख 20 हजार रूपये जमा कर दिए थे। दो जनवरी को बैंक से नोटिस आया। करीब तीन लाख रूपये का जो लोन लिया था वह वापस नहीं किया है। नोटिस देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। आरोपी कालीचरण को बताया। कालीचरन ने धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने कालीचरण, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, कैशियर के विरूद्ध कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।