विशेष सूचना––??

एटा,कल दिनांक 03/03/2023 को एटा शहर के ठंडी सड़क के सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आगामी होली के त्योहार और गर्मियों को देखते हुए बिजलीघर पर अनुरक्षण एवम टेस्टिंग कार्य किया जाना बहुत जरूरी है।
इसलिए कल 10:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आप सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस अनुरक्षण कार्य में सहयोग बनाएं।
साथ ही आप सभी एटा शहर के निवासियों से अपील है कि आप सभी होलिका दहन पर्व को बिजली के तारों से दूर रखकर अग्नि प्रज्वलित करने का कष्ट करें क्योंकि अधिक ज्यादा तापमान होने पर तार टूट भी सकता है और दुर्घटना की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
धन्यवाद
अधिशासी अभियन्ता
विद्युत नगरीय वितरण खण्ड एटा