सिटी पैथलॉजी व एक झोलाछाप हुआ सील तो दो को थमाऐ गऐ नोटिस

सीएमओ के आक्रामक तेवरों से थर्राया अलीगंज – सिघंम ने मारी दहाड , दनादन गिरे शटर

अलीगंज ( एटा ) जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के आक्रामक तेवरों से आज बुधवार को तहसील अलीगंज में फर्जी तरीके से पैथलॉजी व क्लीनिक एवं प्रसूतिग्रह संचालित करने वाले लोग उस समय थर्रा उठे ,जब स्वास्थ्य विभाग के सिघंम डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा अलीगंज में दहाड मारकर झपेटे में आऐ एक क्लीनिक व एक पैथलॉजी को सील करते हुऐ एक बंगाली डाक्टर व एक पैथलॉजी को नोटिस थमाकर जबाब देने के निर्देश दिऐ गऐ ! स्वास्थ्य विभाग के सिघंम डा. सर्वेश कुमार द्वारा आज छापामार अभियान के अन्तर्गत अलीगंज तहसील के जैथरा कस्बे में फर्जी तरीके से चल रही सिटी पैथलॉजी को सील किया गया तो उसके बाद अलीगंज क्षेत्र के सराय अगहत में झौलाछाप आरिफ खान के क्लीनिक को सील किया गया क्योंकि इस क्लीनिक पर गलत तरीके से उपचार कराऐ जाने पर एक महिला की म्रत्यु होने के बाद उसके परिजनों द्वारा थाने में झौलाछाप के विरूद्द मुकदमा भी दर्ज कराया गया है ! डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा सराय अगहत में ही एक डा. एन.के.बंगाली सहित मार्डन पैथलॉजी पर भी छापामार कार्यवाही करते हुऐ नोटिस देकर जबाब देने के निर्देश दिऐ है ! डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि अलीगंज नगरीय क्षेत्र में भी झौलाछाप डाक्टरों व पैथलॉजियों को भी पकडने के प्रयास किऐ परन्तु टीम की भनक लगते ही नगरीय क्षेत्र में दनादन शटर गिरे हुऐ नजर आने के चलते सफलता नहीं मिल सकी ! उन्होने कहा कि शीघ्र ही समूचे अलीगंज में फर्जी क्लीनिक व पैथलॉजी एवं अस्पतालों का चिन्हाकंन कर सख्ती से कार्यवाही की जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks