उधम सिंह नगर उत्तराखंड

आज महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से खराब सड़कों के खिलाफ अभियान क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित hoटूटी हुई सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सिविल लाइन में काफी संख्या में डॉक्टर है और जब से भाजपा सरकार आई है तब से डॉक्टर कालोनी में सड़कों का बुरा हाल है इसका नाम डॉक्टर कालोनी से बदलकर गड्ढा कालोनी रख देना चाहिए तनेजा ने कहा कि जब तक सड़कों की दुर्दशा सही नही होती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा
और इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य करते रहेंगे इस दौरान प्रदेश सचिव नंद लाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि रुद्रपुर विधानसभा में कोई जनप्रतिनिधि ही नही है यहाँ कोई देखने वाला नही है आये दिन खराब सड़कों की वजह से हादसे हो रहे हैं और यहाँ के विधायक व मेयर और अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं इस दौरान महामंत्री राजीव कामरा,विजय मण्डल,दलजीत सिंह संधू ,प्रकाश शर्मा,अजय यादव,कांता प्रसाद,रवि कठेरिया,आदि कार्यकर्ता थे