दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । पशुओं को चारा डालने गई किशोरी को खेत में खींचकरऔर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया है। शिकायत करने पहुंची पीड़िता को आरोपी के घरवालों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी है।

थाना रिजोर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की रात को पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि छोटू पुत्र ध्रुव पंडित निवासी भरतौली रिजोर ने पकड़ लिया और खेत में खींच ले गया। डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने घरवालों के साथ मिलकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोपी के घरवालों ने जातिसूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। घरवालें पीड़िता को लेकर थाना रिजोर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks