तीर्थ नगरी में फैला 50 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा आज से होगा साफ

तीर्थ नगरी में फैला 50 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा आज से होगा साफ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सोरों, । तीर्थ नगरी सोरों में विगत कई दिनों से चली आ रही सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। हड़ताल को लेकर प्रशासन ने हस्तक्षेप कर हड़ताली कर्मियों से वार्ता की। इसके बाद शाम को कर्मचारियों को उनकी मांगों पर आगे की कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद काम पर लौटने के लिए राजी कर लिया।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त हो गई। वहीं नगर में करीब 50 मीट्रिक टन कूड़ा कचरा उठाने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के मामले में मंगलवार को डीएम हर्षिता माथुर ने एसडीएम सदर पंकज कुमार और ईओ पालिका को हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए भेजा। एसडीएम ने हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों से वार्ता की। उनके तीन महीने के वेतन व पीएफ समेत कई मांगों पर सहमति बनी है। उनके मांग पत्र को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद आमरण अनशन और हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि, उनकी मांगों पर जल्द से जल्द से कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद अनशनकारी हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे पहले एसडीएम पंकज कुमार व भाजपा नेता अनीता उपाध्याय व भूपेश शर्मा समेत समाजसेवियों ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

हड़ताली सफाई कर्मियों से वार्ता की गई। मांग पत्र में शामिल कई बातों पर सहमति बनी है, वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने के लिए सभी कर्मचारी सहमत हो गये, बुधवार से नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

पंकज कुमार, एसडीएम सदर कासगंज

आज से साफ होगा कूड़ा कचरा

सोरों। नगर में चल रही हड़ताल से तीर्थ नगरी में करीब 50 मीट्रिक टन कूड़ा कचरा जहां तहां पड़ा है। जिसकी हड़ताल के चलते सफाई नहीं हो पा रही थी। विगत पांच दिनों से गलियों से लेकर सड़कों तक पर गंदगी एकत्र हो गई। यहां अब बुधवार से सफाई का काम चलेगा। नगर पालिका के सफाई कर्मी सुबह से ट्रैक्टर ट्रॉलियों व जेसीबी की मदद से नगर से कूड़ा कचरा सफाई का काम चलेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks