
एटा- थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 669/20 धारा 452,323,34,354,504,506 भादवि में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा थाना निधौली कला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 669/20 धारा 452,323,34,354,504,506 भादवि में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त जयदीप उर्फ छोटू व विजयदीप उर्फ शेरू पुत्रगण मुनीश कुमार निवासीगण ग्राम नगला बन्दी थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
- जयदीप उर्फ छोटू
- विजयदीप उर्फ शेरू पुत्रगण मुनीश कुमार निवासीगण ग्राम नगला बन्दी थाना निधौली कलाँ जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
- का0 मोहित बंसल