एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी,04 अभियुक्त जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 3370/- रुपये व 52 तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.07.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम नदीम की आरामशीन के पीछे खेत में पेड़ों के नीचे से 04 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *3370 रुपये व 52 तास के पत्ते* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 167/2020 धारा 13 जुआ एक्ट, 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- बबलू पुत्र इसरार हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव एटा।
2- सुहेल हुसैन उर्फ लाला पुत्र मुन्ने हुसैन निवासी उपरोक्त
3- उवैश उर्फ भुल्लू पुत्र कमर हुसैन निवासी उपरोक्त
4- अयाज हुसैन पुत्र जुम्मन हुसैन निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- 3370 रुपये, 52 तास के पत्ते बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह
2- उपनिरीक्षक प्रेमकुमार
3- आरक्षी दिलीप कुमार
4- आरक्षी अरविंद सिंह
5- आरक्षी श्यामवीर सिंह
