देवघर जिला एनएसयूआई द्वारा देवघर कॉलेज देवघर में एनएसयूआई ने लगाया सहायता केंद्र
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर झारखंड न्यूज़:-
देवघर जिला एनएसयूआई द्वारा देवघर महाविद्यालय देवघर के परिसर में जिलाउपाध्यक्ष व जिलासचीव अटल मिश्रा व गौरव भारद्वाज द्वारा सहायता केंद्र लगाया गया तथा छात्र की समस्याओं को जाना एवं उनका निवारण किया गया साथ ही छात्रों को जागरूक किया गया क्योंकि बहुत सारे नए छात्र-छात्राएं भी है जिन्हें फॉर्म भरने की जानकारी नहीं है किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो एनएसयूआई की टीम उनकी मदद कर रही है जैसे बहुत सारे छात्र जिसे नामांकन या पंजीकरण करने की प्रक्रिया नहीं मालूम है वैसे छात्रों को जागरूक कर सारी प्रक्रिया बताई जा रही है। वही मौके पर उपस्थित एनएसयूआई के गोविंद पांडेय,अटल मिश्रा, गौरव सिंह, अमरजीत सम्राट, निरंजन, आर्यन, कुणाल, नीलम, जय किशोर, सुजीत, चांद, कृतिका, एलिमा, राहुल, सुनील, सुमित, सूरज टूडू, कमला कुमारी, निधि आदि दर्जनों छात्र उपस्थित हुए!
नसीम हुसैन, जिला अध्यक्ष, देवघर एनएसयूआई, झारखंड