02 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद

एटा ~ अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

(1):- थाना निधौलीकलां
थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को नहरपुल मंदिर के पास से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकलां एटा पर मु0अ0स- 206/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- विष्णु पुत्र बहादुर सिंह निवासी मौहल्ला ब्राह्मणपूरी थाना निधौलीकलां एटा।

नोट:- अभियुक्त विष्णु थाना निधौली कला का सक्रिय अपराधी है, जिसका आपराधिक इतिहास निम्नवत है-
1- मु0अ0स0 60/2016 धारा 325, 504, 506 भादवि थाना नि0कला
2- मु0अ0स0 99/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना नि0कला
3- मु0अ0स0- 16/2020 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना नि0कला
4- मु0अ0स0 206/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निधौली कला
बरामदगी
1- 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।

(2)- थाना कोतवाली देहात
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को एसडीएस कॉलेज के पास से 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर मु0अ0स0- 255/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- रवेंद्र उर्फ कल्याण पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी विधिपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks