राजेश कुमार शास्त्री

पीड़ित ने कहा करीब एक साल पहले हमने बृजभूषण को ₹700000 व्यवसाय के लिए दिया था
सिद्धार्थनगर । पीड़ित से पैसा लेकर किया व्यवसाय, वापस वापस मांगने पर पूरे परिवार को दे रहा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है हिस्ट्रीशीटर के खौफ से हमारा परिवार सहमा है क्योंकि पीड़ित के पास दबंग हिस्ट्रीशीटर का कई ऑडियो है मौजूद और जिला बदर भी रह चुके इस अपराधी के खिलाफ सिद्धार्थनगर के अलावा बलरामपुर जनपद में भी दर्ज है कई मुकदमे इटवा थाना क्षेत्र के हिंगुआ निवासी पीड़ित अभिनव श्रीवास्तव ने बताया दबंग वृजभूषण के खौफ से कई दिन से नहीं जा रहा हूं घर।
पीड़ित ने कहा करीब एक साल पहले हमने बृजभूषण को ₹700000 व्यवसाय के लिए दिया था
कुछ दिन बाद ही वह एक आपराधिक मुकदमे में जेल चला गया, इस दौरान महीने उसकी काफी मदद की। जमानत कराया, जब वह घर आया तो मेरा पैसा यह कह कर देने से मना करने लगा कि नुकसान हो गया
उसके जेल से बाहर आने के बाद कई बार मांगने पर मात्र ₹45000 उसने दिया, ₹700000 का हिसाब करने के बजाए वह अपना ₹45000 मुझसे मांग रहा है
*यही नहीं मेरे अलावा वह घर के सदस्यों को भी मोबाइल पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग वा जान से मारने की धमकी दे रहा है। अभी चार-पांच दिन पूर्व मेरे छोटे भाई की दुकान पर जाकर उसे भद्दी भद्दी गालियां दिया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित को ।
उपरोक्त कारणों से अत्यधिक परेशान होकर मैंने दबंग के खिलाफ इटवा थाने में तहरीर दिया, स्थानीय पुलिस ने मेरे द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों को देखते हुए बृजभूषण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
उसे पैसा वापस ना करना पड़े इसके लिए उसने मेरे खिलाफ तहरीर दिया है और अन्य मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा है
पीड़ित अभिनव ने उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपना पैसा वापसी खुद वा परिवार की सुरक्षा की मांग की है
पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा हरिश्चंद्र ने कहा पीड़ित की तहरीर पर इटवा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है हर हाल में पीड़ित को न्याय मिलेगा।