
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब सहित ग्राम कुंवरपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.महावीर पुत्र धर्म सिंह निवासी कुंवरपुर थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब। गिरफ्तार करने वाली टीम 1.उपनिरीक्षक जयकिशन कुमार
2.मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह - आरक्षी ओमप्रकाश।