इशारा पूर्वी की प्रधान तथा सचिव के विरुद्ध कराई एफआईआर

पीएम आवास योजना का लाभ देने के मामले में खंड विकास अधिकारी ने गांव इशारा पूर्वी की प्रधान तथा सचिव के विरुद्ध कराई एफआईआर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सकीट में अपात्रों को आवास देने के मामले में एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। खंड विकास अधिकारी ने प्रधान तथा सचिव के विरुद्ध थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिव के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई को भी पत्र में लिखा गया है। डीएम से की गई शिकायत के बाद हुई जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

हमारे सकीट संवाददाता के अनुसार गांव हरकिशनपुर निवासी कमलेश कुमार ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें आरोप था कि अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है जबकि पात्रों के नाम तक नहीं है। शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी तथा नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने संयुक्त जांच की। जांच में सामने आया कि 46 में से 33 लाभार्थी ऐसे निकले तो अपात्र थे। जिनमें से 17 अपात्रों को सचिव की संस्तुति के बाद प्रथम किश्त 40 हजार भी जारी कर दी गई थी। पूरा मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी सकीट शैली गोविल ने ग्राम पंचायत सचिव अतुल कुमार यादव, ग्राम प्रधान शीला देवी के विरुद्ध थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है साथ ही सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा निलंबन को लेकर भी पत्र लिखा गया है। सकीट पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सचिव, प्रधान पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शुरू की जांच सचिव, प्रधान पर एफआईआर दर्ज हो गई है। जिसके बाद सकीट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले से संबंधित दस्तावेज सकीट पुलिस ने जुटाना शुरू कर दिया है।औ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks