एटा डिपो का होगा कायाकल्प जल्द मिलेगा नई बसों का बेड़ा,

एटा डिपो का होगा कायाकल्प जल्द मिलेगा नई बसों का बेड़ा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के जीएम ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड, वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम ने रोडवेज परिसर और बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही खराब डीजल औसत में सुधार लाने के साथ चालक, परिचालकों को यूनीफार्म में ही रूट पर भेजने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एटा डिपो के कायाकल्प के संबंध में विस्तार पूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन टेक्नीकल विभाग के जीएम सत्यनारायण ने अलीगढ़ क्षेत्र आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा, एसएम विनोद कुमार एवं एटा डिपो एआरएम राजेश यादव के साथ सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की टोटियों, सीसीटीवी कैमरा एवं साफ-सफाई सहित यात्री संबंधी अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

छह माह के अंदर एटा डिपो में नहीं मिलेगी पुरानी बस

एटा। निरीक्षण के दौरान जीएम सत्यनाराण ने बताया कि एआएम द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार एटा डिपो को जल्द ही 45 नई बसें दी जाएगी। शेष 39 पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें दी जाएगी। इसके साथ ही एटा-अलीगढ़ रूट पर 40 नई अनुबंधित बसों को लगाया जा रहा है। जिससे एटा-अलीगढ़ की सवारियों को परेशानियां नहीं होगी। इसके साथ ही एटा-आगरा रूट पर रात को भी भरपूर रोडवेज बसों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही रोडवेज बस स्टैंड एवं वर्कशॉप का भी जल्द ही कायाकल्प कराया जाएगा। जिसका प्रस्ताव आरएम स्तर से शासन को भेजा जाएगा। यह कार्य द्वितीय चरण में होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks